Myntra Affiliate Program से पैसे कैसे कमाएं – सबसे बेहतरीन तरीके

myntra affiliate program se paise kaise kamaye
Instagram Page Follow Us
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपको शॉपिंग करना पसंद है और क्या आप चाहते हैं कि सिर्फ दूसरों को शॉपिंग करवाकर भी आप पैसा कमा सकें? अगर हाँ, तो Myntra Affiliate Program आपके लिए एक बेस्ट तरीका हो सकता है ऑनलाइन पैसे कमाने का। आजकल बहुत से लोग घर बैठे सिर्फ लिंक शेयर करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।

Myntra Affiliate Program होता क्या है :

Myntra Affiliate Program एक ऐसा तरीका है जिससे आप बिना कुछ खरीदे सिर्फ दूसरों को शॉपिंग करवाकर पैसे कमा सकते हो। ये खास उन लोगों के लिए बढ़िया है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं या फिर जिनका दोस्तों में अच्छा नेटवर्क है।

इसमें आपको Myntra के प्रोडक्ट्स का एक खास लिंक (affiliate link) मिलता है जिसे आप लोगों के साथ शेयर करते हो WhatsApp, Instagram, Telegram या फिर YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर।

अब जब कोई उस लिंक से कुछ खरीदता है तो आपको उसका कमीशन मिल जाता है। मतलब ना आपको खुद कोई प्रोडक्ट बेचना है ना डिलीवरी का झंझट। बस लिंक शेयर करना है और पैसे कमाने हैं। आजकल कई Youngsters इसे पार्ट टाइम या फुल टाइम इनकम का जरिया बना चुके हैं। अगर आपको फैशन का शौक है और लोगों को सजेस्ट करना पसंद है तो ये आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

Myntra Affiliate से पैसे कैसे कमाएं :

  1. सबसे पहले Myntra Affiliate Program को जॉइन करना होगा।
  2. फिर आपको हर प्रोडक्ट का एक Unique Affiliate लिंक मिलेगा।
  3. उस लिंक को आप सोशल मीडिया, ब्लॉग, WhatsApp या YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हो।
  4. अगर कोई उस लिंक से शॉपिंग करता है तो आपको Commission के रूप में पैसे मिलते हैं!

Myntra Affiliate Program को Join कैसे करें :

अगर आप Myntra Affiliate Program को Join करना चाहते हो तो सीधे Myntra की वेबसाइट पर कोई डायरेक्ट ऑप्शन नहीं मिलेगा क्योंकि Myntra अपना Affiliate प्रोग्राम थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म्स के जरिए चलाता है।

मतलब आपको पहले किसी Affiliate नेटवर्क पर अकाउंट बनाना होगा जैसे EarnKaro, Cuelinks या CJ Affiliate (Commission Junction)। सबसे आसान तरीका है EarnKaro इसमें आप 2 मिनट में अकाउंट बना सकते हो वो भी बिना झंझट के।

बस अपना मोबाइल नंबर डालो, OTP वेरिफाई करो और एक छोटा सा फॉर्म भरकर रजिस्टर हो जाओ। फिर जब भी आप Myntra पर कोई प्रोडक्ट पसंद करते हो उसका लिंक कॉपी करके EarnKaro में जाकर उसमें पेस्ट करो और आपका Affiliate लिंक बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें : PhonePe से पैसे कैसे कमाएं

अब इस लिंक को आप अपने Instagram Bio में डाल सकते हो, WhatsApp पर शेयर कर सकते हो या YouTube डिस्क्रिप्शन में लगा सकते हो। जब भी कोई इस लिंक से शॉपिंग करेगा तो आपको उसका कमीशन मिल जाएगा।

Cuelinks और CJ Affiliate में थोड़ा प्रोफेशनल प्रोसेस होता है जहाँ approval मिलने में थोड़ा टाइम लगता है। लेकिन अगर आप नए हो तो EarnKaro से शुरुआत करना सबसे बेस्ट रहेगा।

Sign Up करने के बाद क्या करना होगा :

अब बात आती है Execution की यानी काम कैसे करना है। मान लो आपने EarnKaro से Signup कर लिया तो:

  1. Myntra से कोई भी प्रोडक्ट खोलो।
  2. उसका लिंक Copy करो और EarnKaro में जाकर Affiliate लिंक बना लो।
  3. अब इस लिंक को अपने दोस्तों, रिलेटिव्स, सोशल मीडिया या ब्लॉग में शेयर करो।
  4. जब भी कोई उस लिंक से खरीदारी करेगा तो आपको उसका कमीशन मिलेगा।

Myntra Affiliate से कितना कमीशन मिलता है :

EarnKaro या CJ जैसे नेटवर्क्स में आप Myntra से मिलने वाला कमीशन इस रेंज में पा सकते हो:

Product CategoryCommission Rate
Men’s & Women’s Fashion8-10% तक
Beauty Products5-8% तक
Footwear8-10% तक
Accessories6-8% तक

मतलब अगर कोई ₹2000 की शॉपिंग करता है आपके लिंक से तो आप कम से कम ₹150-₹200 तक कमा सकते हो।

Myntra Affiliate से अच्छी कमाई के लिए Tips :

Myntra Affiliate से अच्छी कमाई करनी है तो सिर्फ लिंक शेयर करना ही काफी नहीं थोड़ा स्मार्ट काम भी करना होगा। सबसे पहले तो ट्रेंडिंग फैशन पर नजर रखो जो प्रोडक्ट्स इस वक्त चल रहे हैं उन्हीं का लिंक प्रमोट करो क्योंकि लोग उन्हीं में ज्यादा इंटरस्टेड होते हैं।

दूसरा, सेल वाले टाइम (जैसे End of Reason Sale या Big Fashion Festival) में ज्यादा प्रमोशन करो क्योंकि तब लोग खरीदारी के मूड में रहते हैं।

तीसरी बात – अपने कंटेंट को एंटरटेनिंग बनाओ। अगर Instagram या YouTube पर रील्स या वीडियो बनाते हो तो उनमें Myntra के प्रोडक्ट्स का honest review दो और डिस्क्रिप्शन में लिंक डालो। लोगों को जब लगेगा कि प्रोडक्ट सही है तभी वो खरीदेंगे।

इसे भी पढ़ें : Fiverr से पैसे कैसे कमाएं

साथ ही ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए Telegram चैनल या WhatsApp ग्रुप बनाकर वहाँ पर रोज डील्स शेयर करो। consistency रखो धीरे-धीरे कमाई अपने आप बढ़ने लगेगी।

क्या Myntra Affiliate Program Worth It है :

अगर सीधी बात करें तो हां Myntra Affiliate Program पूरी तरह से worth it है खासकर आज के टाइम में जब सबकुछ ऑनलाइन हो रहा है और लोग फैशन के लिए Myntra जैसी साइट्स पर बहुत भरोसा करते हैं।

अगर आपके पास थोड़ा सा भी सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंस है चाहे वो Instagram हो, YouTube हो या फिर WhatsApp/Telegram ग्रुप तो आप इस प्रोग्राम से बढ़िया कमाई कर सकते हो।

इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें कोई इन्वेस्टमेंट नहीं लगता ना ही प्रोडक्ट्स का झंझट होता है। बस सही टाइम पर, सही प्रोडक्ट का लिंक शेयर करो और जब लोग खरीदेंगे तो आपको उसका कमीशन मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Google से पैसे कैसे कमाएं

बहुत से लोग इसे पार्ट-टाइम करते हैं और महीने के 5 से 20 हजार तक आराम से कमा लेते हैं। तो अगर आप थोड़ी सी मेहनत और स्मार्ट वर्क कर सकते हो तो Myntra Affiliate Program definitely try करने लायक है।

अंतिम शब्द :

Myntra Affiliate Program एक स्मार्ट और आसान तरीका है घर बैठे पैसे कमाने का खासकर अगर आप ऑनलाइन एक्टिव रहते हो और लोगों को इंफ्लुएंस कर सकते हो तो देर किस बात की? आज ही EarnKaro या CJ पर अकाउंट बनाओ, Myntra के लिंक शेयर करो और पैसे कमाना शुरू करो! अगर ये ब्लॉग अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी ज़रूर शेयर करो ताकि वो भी घर बैठे ऑनलाइन इनकम शुरू कर सकें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top