आज हम बात करेंगे एक ऐसे टॉपिक के बारे में जो आजकल हर जगह छाया हुआ है – Jio Coin जी हाँ, आपने सही सुना। रिलायंस जियो ने अपना एक नया डिजिटल टोकन लॉन्च किया है जिसका नाम है जियो कॉइन।
तो चलिए, जानते हैं कि ये जियो कॉइन क्या है इसे कैसे कमाया जा सकता है और ये आपके जीवन को कैसे बदलने वाला है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए Jio Coin के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Jio Coin क्या है :
Jio Coin एक तरह का Digital Reward Token है। इसे आप जियो की अलग-अलग Services और ऐप्स का इस्तेमाल करके कमा सकते हैं।
अगर आप जियो सिनेमा देखते हैं या जियो के किसी ऐप पर कोई Activity करते हैं तो आपको Jio Coin मिलते हैं। ये कॉइन आपके डिजिटल वॉलेट में जमा होते हैं और इनका इस्तेमाल आप जियो की ही कुछ खास सेवाओं के लिए कर सकते हैं।
Jio Coin कैसे कमाएं :
Jio Coin से पैसे कमाने का सीधा फंडा ये है कि आप जितना ज्यादा Jio की सर्विसेज यूज़ करोगे उतने ज्यादा Jio Coins मिलेंगे। और जब Jio Coins मिलेंगे तो उन्हें बाद में रिडीम करके पैसे बचाए जा सकते हैं या फिर कुछ फ्री Benefits भी मिल सकते हैं। अब सवाल ये आता है कि ये Jio Coins कमाने के तरीके क्या हैं? चलो एक-एक करके समझते हैं।
सबसे पहले, JioSphere ब्राउज़र नाम की एक App है जो Jio का खुद का ब्राउज़र है। इसमें अगर आप इंटरनेट ब्राउज़िंग करोगे तो Jio Coins मिलते हैं।
अब अगर आप दिनभर इंटरनेट में लगे ही रहते हो, तो क्यों ना उसी से कुछ कमाई भी कर लो? आप जितना ज्यादा इस ब्राउज़र पर सर्च करोगे उतना ज्यादा Jio Coins आएंगे। फिर इन Coins को बाद में Jio के रिचार्ज, शॉपिंग या कुछ डिजिटल सर्विसेज़ में इस्तेमाल कर सकते हो।
दूसरा तरीका है Jio के बाकी ऐप्स यूज़ करना। जैसे अगर आप JioCinema पर मूवीज़ देखोगे, JioMart से शॉपिंग करोगे या फिर MyJio App में कुछ फीचर्स यूज़ करोगे तो वहाँ भी Jio Coins मिलने का चांस है। इसका मतलब, अगर तुम पहले से ही ये सब यूज़ करते हो तो अब Extra Benefits भी उठाने को मिल सकता है।
अब एक और मज़ेदार चीज़ ये है कि Jio अपने प्रमोशनल ऑफर्स के तहत भी Jio Coins देता है। मतलब अगर आप किसी स्पेशल ऑफर में भाग लोगे या कोई नया Jio प्रोडक्ट ट्राई करोगे, तो भी ये Coins मिलते हैं। ये कुछ-कुछ वैसे ही है जैसे क्रेडिट कार्ड कंपनियां रिवार्ड पॉइंट्स देती हैं बस फर्क ये है कि ये Jio का अपना डिजिटल टोकन है।
तो कुल मिलाकर अगर आप Jio की सर्विसेज़ पहले से ही यूज़ कर रहे हो तो ये एकदम मुफ्त की कमाई है। जितना ज्यादा यूज़ करोगे, उतना ज्यादा Coins आएंगे और उन्हें बाद में डिस्काउंट्स, ऑफर्स या कैशबैक की तरह यूज़ कर सकते हो।
यानी बिना कोई एक्स्ट्रा मेहनत किए बस अपने इंटरनेट और मोबाइल यूज़ करने से भी कुछ पैसे बचा सकते हो।
Jio Coin के फायदे :
जब कोई चीज़ फ्री में मिल रही हो तो उसके फायदे तो होने ही हैं, Jio Coin का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आप बिना कोई एक्स्ट्रा मेहनत किए रिवार्ड्स और डिस्काउंट्स कमा सकते हैं।
मतलब, जो काम आप पहले से कर रहे हो – इंटरनेट चलाना, मूवी देखना, शॉपिंग करना – बस उसी काम को करने से कुछ एक्स्ट्रा कमाई भी हो जाएगी। इसके साथ ही जियो कॉइन की वैल्यू समय के साथ बढ़ भी सकती है।
यानी कि अगर आप अभी जियो कॉइन कमाते हैं और बाद में इनका इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा हो सकता है।
Jio Coin का भविष्य :
जियो कॉइन का भविष्य काफी बेहतर है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जियो कॉइन का इस्तेमाल और भी कई चीजों के लिए किया जा सकेगा। जैसे कि आप इनका इस्तेमाल करके शॉपिंग कर सकेंगे या फिर कोई और सर्विस ले सकेंगे।
अंतिम शब्द :
Jio Coin रिलायंस जियो की एक नई पहल है जो Users को उनकी सेवाओं के उपयोग के लिए रिवार्ड्स प्रदान करती है। यह डिजिटल युग में एक नया कदम है जो Users को जियो के इकोसिस्टम में और भी गहराई से जोड़ता है।