आजकल जब हर चीज स्मार्ट हो रही है तो फाइनेंस क्यों पीछे रहे? CRED एक ऐसा मोबाइल ऐप है जो आपकी Financial Life को आसान, स्मार्ट और Rewarding बना देता है। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो Credit card use करते हैं और अपने बिल्स को टाइम पर भरते हैं।
CRED सिर्फ आपको एक Clean और User-friendly interface ही नहीं देता बल्कि आपको Rewards भी देता है यानी जितना ज़िम्मेदारी से आप खर्च करोगे उतना ही फायदा मिलेगा।
Table of Contents
CRED आज के Young Professionals और Smart Users के लिए Perfect App है जो पैसे को लेकर सीरियस भी हैं और उसे स्मार्टली हैंडल करना भी जानते हैं।
CRED App क्या है :
CRED एक Financial mobile app है जिसे 2018 में Kunal Shah ने लॉन्च किया था। यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिनका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे ज्यादा है। इसका मुख्य उद्देश्य है यूज़र्स को उनके क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर भरने के लिए रिवॉर्ड देना।
जब भी आप CRED App के ज़रिए अपना क्रेडिट कार्ड बिल Pay करते हैं तो आपको CRED Coins मिलते हैं जिन्हें आप Discount coupons, cashback और कई बड़े Brands के वाउचर्स में बदल सकते हैं।
साथ ही CRED आपको आपका क्रेडिट स्कोर चेक करने, सभी कार्ड्स को एक जगह मैनेज करने और बिल पेमेंट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी देता है। आज CRED सिर्फ एक बिल पेमेंट ऐप नहीं रह गया है बल्कि ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां आप फाइनेंशियल फायदों के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से पैसे भी कमा सकते हैं।
CRED App यूज़ करना पूरी तरह से फ्री है और यह Android व iOS दोनों पर उपलब्ध है।
Name | CRED |
Type | UPI, Credit Cards, Bills Payments |
Founder | Kunal Shah |
Founded in | 2018 |
Downloads | 5Cr+ |
Ratings | 4.8/5 |
Headquarter | Bengaluru, Karnataka |
App Download size | 166 MB |
Available on | Play Store & iOS App Store |
CRED App को किसने बनाया :
CRED App को Kunal Shah ने बनाया है जो एक जाने-माने भारतीय उद्यमी (entrepreneur) हैं। Kunal Shah इससे पहले FreeCharge जैसी सफल कंपनी के भी फाउंडर रह चुके हैं जिसे बाद में Snapdeal ने खरीदा था।
FreeCharge बेचने के बाद भी Kunal Shah ने स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी की दुनिया में काम करना जारी रखा। उन्होंने महसूस किया कि भारत में बहुत सारे क्रेडिट कार्ड यूज़र्स समय पर बिल तो भरते हैं लेकिन उन्हें इसके बदले कोई रिवॉर्ड नहीं मिलता।
इसी गैप को समझते हुए उन्होंने 2018 में CRED की शुरुआत की। Kunal Shah का मानना है कि जो लोग अपनी फाइनेंशियल जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाते हैं उन्हें कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलना चाहिए और यहीं से CRED का आइडिया आया।
उनकी सोच और इनोवेशन की वजह से CRED आज इंडिया के सबसे ट्रस्टेड और स्मार्ट फाइनेंशियल ऐप्स में से एक बन चुका है।
CRED App से पैसे कैसे कमाएं :
CRED App से पैसे कमाने के कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप पैसे कमा सकते हैं चलिए इनके बारे में एक एक करके विस्तार से जानते हैं।
1. Bill Payment करके पैसे कमाएं :
CRED App का सबसे बड़ा और पॉपुलर फीचर है क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट पर CRED Coins कमाना। जब भी आप अपने किसी भी क्रेडिट कार्ड का बिल CRED App के ज़रिए भरते हैं तो आपको उसी अमाउंट के बराबर CRED Coins मिलते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आपने ₹10,000 का बिल भरा तो आपको 10,000 CRED Coins मिलेंगे। ये Coins आपकी डिजिटल पॉकेट में सेव हो जाते हैं और आप इन्हें बाद में कई तरह के रिवॉर्ड्स में इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि Amazon, Flipkart, Swiggy, Myntra जैसे ब्रांड्स के डिस्काउंट कूपन्स, कैशबैक ऑफर्स या कभी-कभी फ्री गिफ्ट्स भी।
इसे भी पढ़ें : Groww App रेफर करके पैसे कैसे कमाएं
CRED का मकसद यही है कि आप जिम्मेदारी से अपने बिल समय पर भरें और बदले में आपको रिवॉर्ड मिले। इस तरह से बिल भरना सिर्फ एक ज़रूरत नहीं बल्कि एक स्मार्ट पैसा कमाने का तरीका बन जाता है। जितना ज्यादा समय पर और सही तरीके से पेमेंट करेंगे उतने ही ज्यादा Coins कमाएंगे।
2. CRED Pay से UPI पेमेंट करके पैसे कमाएं :
CRED ने अब सिर्फ क्रेडिट कार्ड बिल तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है बल्कि अब उसने UPI पेमेंट की सुविधा भी शुरू कर दी है जिसे CRED Pay कहा जाता है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी दुकानदार, फ्रेंड या ऑनलाइन मर्चेंट को डायरेक्ट UPI से पेमेंट कर सकते हैं जैसे आप Google Pay या PhonePe से करते हो।
लेकिन CRED Pay को खास बनाता है इसका रिवॉर्ड सिस्टम। जब भी आप CRED Pay से UPI पेमेंट करते हैं तो आपको extra cashback, discount coupons या CRED Coins मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें : Seekho App से पैसे कैसे कमाएं
कई बार CRED UPI पेमेंट पर लिमिटेड टाइम ऑफर भी देता है जिसमें आपको बड़े ब्रांड्स पर 100% तक का कैशबैक मिल सकता है। इसका इंटरफेस भी बेहद क्लीन और यूज़र-फ्रेंडली है। तो अब सिर्फ बिल पेमेंट ही नहीं बल्कि हर UPI ट्रांजैक्शन पर भी आप रिवॉर्ड्स पा सकते हैं और यही CRED Pay को अलग बनाता है।
3. CRED App से Scan & Pay करके पैसे कमाएं :
CRED App ने अब अपने App में एक और शानदार फीचर जोड़ा है Scan & Pay का। जिसकी मदद से आप किसी भी दुकान, रेस्टोरेंट या लोकल वेंडर के QR कोड को स्कैन करके UPI पेमेंट कर सकते हो।
लेकिन बात सिर्फ पेमेंट तक ही सीमित नहीं है बल्कि हर बार जब आप CRED से स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो आपको CRED Coins, कैशबैक या स्पेशल ऑफर्स भी मिलते हैं। यानी अब रोज़मर्रा की छोटी-छोटी पेमेंट्स जैसे चाय, दूध या किराने की चीज़ों की पेमेंट से भी आप फायदे में रह सकते हो।
इसे भी पढ़ें : Dhan App से पैसे कैसे कमाएं
CRED अक्सर Scan & Pay पर एक्सक्लूसिव डील्स चलाता है जैसे “₹50 Pay करो और ₹100 तक का कैशबैक पाओ।” ये फीचर ना सिर्फ सिक्योर है बल्कि पेमेंट के साथ-साथ आपको स्मार्ट रिवॉर्डिंग का अनुभव भी देता है। अगर आप रोज़ाना UPI यूज़ करते हैं तो CRED का Scan & Pay फीचर आपको बचत का एक नया रास्ता दे सकता है।
4. CRED Mint & CRED Cash (Invest & Borrow) के जरिये कमाई करें :
CRED App आपको पैसे इन्वेस्ट करने और जरूरत पड़ने पर उधार लेने की सुविधा भी देता है – जिसे कहते हैं CRED Mint और CRED Cash..
CRED Mint उन यूज़र्स के लिए है जो अपने पैसे को बैंक से बेहतर रिटर्न पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं। यहां आप अपने पैसे P2P (Peer-to-Peer) लेंडिंग के ज़रिए इन्वेस्ट करते हैं और बदले में आपको लगभग 9-10% सालाना रिटर्न मिलता है जो सेविंग अकाउंट से काफी ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें : Blinkit से पैसे कैसे कमाएं
वहीं दूसरी ओर अगर आपको पैसों की तुरंत जरूरत है तो CRED Cash से आप बिना ज़्यादा डॉक्युमेंट्स के Instant Personal Loan ले सकते हैं। ये लोन आपको सिर्फ कुछ मिनटों में आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है और इसका इंटरेस्ट रेट भी कम होता है। इन दोनों सुविधाओं के ज़रिए CRED अब एक पूरी तरह से फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां आप पैसे कमा भी सकते हैं और ज़रूरत पर Loan भी ले सकते हैं।
5. CRED App पर Jackpot & Games जीतकर पैसे कमाएं :
इसमें आपको Jackpot & Games का फीचर भी मिलता है जिससे आप बिना कोई पैसा लगाए अच्छे खासे रिवॉर्ड्स और कैश जीत सकते हो। जब आप CRED Coins कमाते हो तो उन्हें सिर्फ कूपन में खर्च करने के बजाय Jackpot Spin, Lucky Draw या दूसरे गेम्स में यूज़ कर सकते हो।
इन गेम्स में शामिल होकर आप iPhone, MacBook, स्मार्टफोन, ब्रांडेड गिफ्ट वाउचर्स और यहां तक कि कैश प्राइज़ भी जीत सकते हो। हर हफ्ते नए-नए ऑफर्स और Jackpots आते हैं जिनमें भाग लेना काफी आसान होता है बस कुछ Coins स्पेंड करो और गेम खेलो।
इसे भी पढ़ें : Zerodha App से पैसे कैसे कमाएं
यह फीचर CRED को न सिर्फ फाइनेंशियल ऐप बल्कि एक एंटरटेनिंग प्लेटफॉर्म भी बना देता है। अगर आप थोड़ा लक वाले इंसान हो तो CRED के गेम्स से बड़ी कमाई भी हो सकती है।
CRED कैसे काम करता है?
CRED का process काफी सिंपल है चलिए में आपको समझाता हूँ :
- App Download करो – Android या iPhone में CRED App इंस्टॉल करो।
- Mobile Number से Sign-up करो – वही नंबर डालना जिससे आपका क्रेडिट कार्ड लिंक हो।
- क्रेडिट स्कोर चेक होगा – अगर 750+ है तभी आपको access मिलेगा।
- Credit Cards Add करो – अपने सभी क्रेडिट कार्ड्स जोड़ सकते हो।
- Bill Pay करो – हर महीने का क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भरो।
- CRED Coins कमाओ – बिल भरने पर आपको Coins मिलेंगे।
- Coins से रिवॉर्ड्स पाओ – इन Coins से आप Amazon, Flipkart जैसे बड़े ब्रांड्स के वाउचर्स, डिस्काउंट्स या कैशबैक पा सकते हो।
CRED App के कुछ शानदार Features:
- 🔐 Secure Platform (100% Safe)
- 💸 No Hidden Charges
- 🧾 Reminder for Bill Payment
- 🎁 Daily Offers & Cashback
- 📊 Credit Score ट्रैक करने का ऑप्शन
- 🛍️ Brand Partnerships – Myntra, Swiggy, Ajio, etc.
CRED App Safe है या नहीं :
CRED App को लेकर सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से चिंता करने की कोई बात नहीं है। यह ऐप RBI (Reserve Bank of India) द्वारा प्रमाणित है और इसके डेटा सुरक्षा के लिए 256-bit encryption का इस्तेमाल किया जाता है जो दुनिया के सबसे सुरक्षित एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड्स में से एक है।
आपकी व्यक्तिगत और फाइनेंशियल जानकारी जैसे कि क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और बैंक डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। CRED आपके डेटा को तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं करता है और इसकी प्राइवेसी पॉलिसी भी बहुत स्पष्ट और ट्रांसपेरेंट है।
इसे भी पढ़ें : Jio Finance App से पैसे कैसे कमाएं
इसके अलावा CRED को बहुत सारी बड़ी कंपनियों और निवेशकों द्वारा समर्थन मिलता है जिससे यह और भी विश्वसनीय बनता है। ऐप का यूज़र इंटरफेस भी सुरक्षित रहता है और आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हमेशा tokenized रहती है यानी आपके असली कार्ड डिटेल्स ऐप में स्टोर नहीं होते। इसलिए अगर आप CRED ऐप का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं तो यह पूरी तरह से safe और secure है।
CRED App कौन Use कर सकता है :
- जिनका Credit Score 750+ है
- जिनके पास कम से कम एक क्रेडिट कार्ड है
- जो टाइम पर बिल पे करते हैं
- जो स्मार्ट तरीके से पैसे बचाना और कमाना चाहते हैं।
अंतिम शब्द :
CRED App एक स्मार्ट और सुरक्षित प्लेटफॉर्म है जो क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को समय पर बिल पेमेंट करने के लिए रिवॉर्ड्स देता है। इसके अलावा यह UPI पेमेंट, गेम्स, Jackpot, और निवेश जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है जिससे यूज़र्स को फाइनेंशियल और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव मिलता है। CRED की सुरक्षा उच्चतम मानकों पर आधारित है और इसका उपयोग पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप जिम्मेदारी से अपने बिल भरते हैं और स्मार्ट तरीके से पैसे खर्च करना चाहते हैं तो CRED एक बेहतरीन ऐप है जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने फ्रेंड्स के साथ जरूर शेयर करो। और अगर आपके पास कोई सवाल है तो कमेंट में पूछो मैं जल्दी रिप्लाई करूंगा!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
CRED App के क्या लाभ हैं?
देखो, CRED App का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये क्रेडिट कार्ड की बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड्स और कैशबैक देता है। इसके अलावा आप इसमें क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हो, छोटे लोन भी ले सकते हो और कई सारे ऑफर्स जैसे शॉपिंग, ट्रैवल और फूड डील्स भी मिलते हैं।
CRED App का उपयोग कैसे करें?
सबसे पहले आपको CRED App Play Store या App Store से डाउनलोड करना होगा। फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करो और क्रेडिट कार्ड की Details Add कर लो। जब भी क्रेडिट कार्ड का बिल आए तो CRED से पेमेंट करो और CRED Coins पाओ, जिनसे आप रिवॉर्ड्स रिडीम कर सकते हो।
क्या हम CRED ग्राहक सेवा को कॉल कर सकते हैं?
CRED की कोई सीधी कॉल सर्विस नहीं है लेकिन आप CRED App के हेल्प सेक्शन से Chat या Email के जरिए Support ले सकते हो। वहाँ आपको कस्टमर केयर से संपर्क करने का ऑप्शन मिल जाएगा और वे जल्दी रिप्लाई करते हैं।
CRED सेफ है या नहीं?
हां, CRED पूरी तरह से सेफ और सिक्योर ऐप है। ये आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करके रखता है और कोई भी डिटेल बाहर नहीं जाती। इस पर बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स ने पैसा लगाया है इसलिए भरोसे की बात करें तो CRED पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है।
CRED App का मालिक कौन है?
CRED App के मालिक हैं कुणाल शाह। ये पहले FreeCharge के भी फाउंडर थे। कुणाल शाह इंडिया के जाने-माने Startup Entrepreneur हैं और CRED को उन्होंने 2018 में शुरू किया था।