दोस्तों, अगर आप 2026 में शेयर मार्केट में अपनी शुरुआत कर रहे हैं और आपकी जेब में सिर्फ़ 5,000 या 10,000 रुपये हैं तो सही ब्रोकर चुनना आपके लिए बहुत ज़रूरी है। एक गलत चुनाव आपके छोटे से मुनाफे को “Charges” के नाम पर खा सकता है।
Table of Contents
अक्सर लोग बड़े-बड़े यूट्यूबर्स को देखकर Zerodha या Angel One का नाम सुन लेते हैं लेकिन एक “Small Investor” के लिए गणित बिल्कुल अलग होता है।
Quick Comparison:
| Charge Type | Angel One | Zerodha (Kite) |
|---|---|---|
| Account Opening | ₹0 (Free) | ₹200 (Equity) |
| 1st Year AMC | Free | ₹300 + GST |
| Brokerage (Delivery) | ₹0 (Free) | ₹0 (Free) |
| Brokerage (Intraday) | ₹20/order | ₹20/order |
| DP Charges (Hidden) | ₹20 + GST | ₹13.5 + GST |
| Best For? | Beginners (Low Capital) | Active Traders/Investors |
Account Opening Charges :
जब हम शेयर मार्केट में शुरुआत करते हैं, तो हमारी कोशिश होती है कि हमारा ज्यादा से ज्यादा पैसा ‘इन्वेस्ट’ हो, न कि ‘फीस’ भरने में जाए। इस मामले में इन दोनों ऐप्स का गणित बिल्कुल अलग है।
Zerodha Account Opening Charges:
Zerodha भारत का सबसे बड़ा ब्रोकर है लेकिन यहाँ एंट्री फ्री नहीं है। यहाँ अपना डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपको अपनी जेब से ₹200 (सिर्फ़ इक्विटी के लिए) देने पड़ते हैं।
अगर आप कमोडिटी में भी ट्रेड करना चाहते हैं तो यह चार्ज ₹300 हो जाता है। एक स्टूडेंट या छोटे निवेशक के लिए जिसके पास कुल Savings ही ₹1000 है उसे यह फीस थोड़ी चुभ सकती है।
Angel One Account Opening Charges:
Angel One नए लोगों और Small Investors का खास ख्याल रखता है। यहाँ अकाउंट ओपनिंग चार्ज बिल्कुल ZERO (₹0) है। यानी आपको खाता खोलने के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो ₹200-300 आप Zerodha को फीस के तौर पर देते Angel One में आप उन पैसों से किसी अच्छी कंपनी के 2-3 शेयर्स खरीदकर अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकते हैं।
🥇 Winner: Angel One (छोटे निवेशकों के लिए यह एक बड़ी राहत है)।
सालाना मेंटेनेंस चार्ज (AMC) :
AMC का मतलब आसान भाषा में आपके डीमैट अकाउंट का “किराया” है। जैसे आपको अपना बैंक लॉकर या क्रेडिट कार्ड चालू रखने के लिए साल भर की फीस देनी होती है वैसे ही ब्रोकर भी आपसे यह चार्ज लेते हैं चाहे आप साल भर में एक भी ट्रेड करें या न करें।
Zerodha AMC
Zerodha में आपको पहले दिन से ही यह किराया देना शुरू करना पड़ता है। यहाँ AMC चार्ज ₹300 + GST सालाना है। अच्छी बात यह है कि यह पैसा एक साथ नहीं कटता बल्कि हर तीन महीने (Quarterly) में आपके फंड्स से ₹75 करके काटा जाता है।
लेकिन अगर आपके अकाउंट में बैलेंस कम है और आप सिर्फ़ ₹500 से निवेश कर रहे हैं तो यह चार्ज आपके मुनाफे को कम कर सकता है।
Angel One AMC
यहाँ छोटे निवेशकों के लिए बहुत बड़ा फायदा है। Angel One में पहले साल (1st Year) कोई AMC चार्ज नहीं लगता। यानी आप पूरे एक साल तक ऐप को फ्री में इस्तेमाल करके देख सकते हैं कि शेयर मार्केट आपके लिए है या नहीं।
दूसरे साल से यहाँ भी चार्ज लगता है जो करीब ₹240 + GST है। यह Zerodha के मुकाबले थोड़ा सस्ता है लेकिन “एक साल की छूट” नए लोगों के लिए इसे बेहतर ऑप्शन बनाती है।
🥇 Winner: Angel One (खासकर पहले साल के लिए)।
एक “छुपा हुआ चार्ज” जो आपको पता होना चाहिए (DP Charges) :
यह वो चार्ज है जिसके बारे में यूट्यूबर्स अक्सर बात नहीं करते लेकिन एक Small Investor के लिए इसे समझना बहुत जरूरी है। जब भी आप अपने खरीदे हुए शेयर्स को अगले दिन या कुछ दिनों बाद बेचते (Sell) हैं तो ब्रोकर आपसे एक ‘DP Charge’ लेता है। यह चार्ज शेयर की कीमत पर नहीं बल्कि “कितनी बार बेचा” उस पर लगता है।
Zerodha
इस मामले में Zerodha बाजी मार ले जाता है। यहाँ DP चार्ज बाकी ब्रोकर्स के मुकाबले काफी कम है। Zerodha में आपको शेयर बेचने पर करीब ₹13.5 + GST देना होता है।
अगर आप ऐसे निवेशक हैं जो हफ्ते या महीने में कई बार शेयर्स खरीदते और बेचते हैं (Swing Trading), तो Zerodha आपके काफी पैसे बचा सकता है क्योंकि यहाँ हर बिक्री पर आपकी जेब से कम पैसा निकलेगा।
Angel One
Angel One में यह चार्ज थोड़ा महंगा पड़ता है। यहाँ आपको शेयर बेचने पर करीब ₹20 + GST देना होता है। अब आप सोचेंगे कि 6-7 रुपये से क्या फर्क पड़ता है? फर्क पड़ता है! मान लीजिए आपने एक छोटे शेयर पर ₹50 का मुनाफा कमाया और उसे बेच दिया।
Angel One में करीब ₹23-24 तो चार्ज में ही कट जाएंगे और आपके हाथ में सिर्फ़ आधा मुनाफा आएगा। इसलिए, Angel One उन लोगों के लिए बेहतर है जो शेयर लेकर लम्बे समय तक भूल जाते हैं और बार-बार नहीं बेचते।
App इस्तेमाल करने में कैसा है :
फीस और चार्जेज के अलावा यह देखना भी बहुत ज़रूरी है कि ऐप चलाने में कितना आसान है, क्योंकि आखिर आपको हर रोज़ इसी स्क्रीन को देखना है।
Zerodha (Kite App) को इस मामले में इंडस्ट्री का ‘किंग’ माना जाता है। इसका डिज़ाइन इतना साफ़-सुथरा (Clean) और मक्खन जैसा है कि एक नया आदमी भी 5 मिनट में सब समझ जाएगा। इसमें आपको कोई फालतू के ‘Tips’, ‘Calls’ या विज्ञापन परेशान नहीं करते। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो शांति से सिर्फ़ अपने चार्ट्स और ट्रेडिंग पर फोकस करना चाहते हैं।
दूसरी तरफ, Angel One का ऐप फीचर्स से ‘लबालब’ भरा हुआ है। इसमें आपको होमपेज पर ही ‘Buy’ और ‘Sell’ की सलाह (Research Tips) और ढेर सारे डेटा दिखते हैं। यह उन नए लोगों को मददगार लग सकता है जिन्हें स्टॉक चुनने में मदद चाहिए, लेकिन कई बार ज्यादा ऑप्शन्स और लगातार आते नोटिफिकेशन्स की वजह से यह ऐप थोड़ा ‘भीड़-भाड़’ वाला (Cluttered) और कन्फ्यूजिंग लग सकता है।
आपको आखिर कौन सा चुनना चाहिए :
दोस्तों, मैंने दोनों ऐप्स के हर एक चार्ज को बारीकी से परखा है। अब सवाल यह है कि 2026 में आपके लिए कौन सा बेस्ट है? इसका जवाब आपकी जेब में पड़े पैसों और आपके इरादे पर निर्भर करता है।
आपको Angel One चुनना चाहिए अगर…
- आपकी Savings कम है: अगर आप स्टूडेंट हैं या सिर्फ़ ₹1,000 से ₹10,000 के बीच निवेश शुरू कर रहे हैं तो Angel One आपके लिए बेस्ट है।
- शुरुआती बचत: इसमें खाता खोलने के ₹200 और पहले साल का AMC (₹300) बच जाता है। यानी आप सीधे ₹500 की बचत के साथ शुरुआत करते हैं जो एक छोटे निवेशक के लिए बड़ी रकम होती है।
- लंबी अवधि का निवेश: अगर आप शेयर खरीदकर उसे 1-2 साल या उससे ज्यादा समय तक रखने (Hold) वाले हैं, तो इसका ज्यादा DP चार्ज आपको परेशान नहीं करेगा।
आपको Zerodha चुनना चाहिए, अगर…
- पूंजी Savings ज्यादा है: अगर आप ₹20,000 या ₹50,000 से ज्यादा का निवेश कर रहे हैं तो आपको ₹200 की ओपनिंग फीस देने में हिचकना नहीं चाहिए।
- बार-बार खरीदना-बेचना: अगर आप शेयर बाजार में एक्टिव रहकर हफ्ते या महीने में शेयर्स बेचना चाहते हैं तो Zerodha का कम DP चार्ज (₹13.5) लम्बे समय में आपके हजारों रुपये बचाएगा।
- साफ़-सुथरा ऐप: अगर आपको स्क्रीन पर फालतू के ‘टिप्स’ और ‘नोटिफिकेशन’ पसंद नहीं हैं और आप शांति से ट्रेडिंग करना चाहते हैं, तो Zerodha का इंटरफ़ेस (Kite App) दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है।
मेरी सलाह : अगर आप एकदम नए हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि शेयर बाजार आपके लिए है भी या नहीं तो Angel One के साथ फ्री में शुरुआत करें। बाद में जब आप प्रो बन जाएं और कैपिटल बढ़ जाए तो आप Zerodha पर शिफ्ट हो सकते हैं।
अंतिम शब्द :
तो दोस्तों, यह था Angel One और Zerodha का 2026 का पूरा ‘कच्चा-चिट्ठा’। उम्मीद है कि अब आपके मन से सारे कन्फ्यूजन दूर हो गए होंगे।
मेरी आखिरी सलाह यही है कि “Brokarge” और “Charges” के चक्कर में ज्यादा समय बर्बाद न करें। सबसे ज़रूरी है ‘निवेश की शुरुआत करना’। चाहे आप Angel One चुनें या Zerodha, दोनों ही भरोसेमंद (SEBI Registered) और सुरक्षित हैं। अगर आप अभी भी सोच रहे हैं तो फ्री वाले ऑप्शन (Angel One) के साथ आज ही अपना पहला कदम बढ़ाएं।
अब आपकी बारी: आप अपना डीमैट अकाउंट किस ब्रोकर के साथ खोलने वाले हैं? क्या आप Angel One की ‘फ्री ओपनिंग’ चुनेंगे या Zerodha का ‘क्वालिटी ऐप’? नीचे कमेंट (Comment) करके मुझे जरूर बताएं। अगर आपका कोई सवाल है तो वो भी पूछें, मैं हर कमेंट का जवाब दूंगा।
