एक नौकरी केवल आपकी ज़रूरतों को पूरा कर सकती है लेकिन यह आपके सपनों को पूरा नहीं कर सकती। केवल एक Businessman ही धनवान बन सकता है। दुनिया के 90% लोग केवल 10% पैसे के मालिक हैं जबकि 10% लोग 90% पैसे के मालिक हैं। और उन 10% में से कोई भी नौकरी नहीं करता। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, यदि आप यह तय करते हैं कि किसी भी हाल में आपको व्यवसाय करना है, तो यह निर्णय साहसिक और दूरदर्शी है।
Table of Contents
शुरुवाती Savings और संभावनाएं :
आप अपनी सारी बचत और परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर 8-10 लाख रुपये जमा करते हैं और एक व्यवसाय शुरू करते हैं। लेकिन इतनी बड़ी राशि निवेश करने के बाद भी यदि व्यवसाय विफल हो जाए और दिन-रात मेहनत करने के बाद भी कोई परिणाम न मिले तो आप कैसा महसूस करेंगे? आंकड़ों के अनुसार 90% लोग जो व्यवसाय शुरू करते हैं उन्हें इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। वे बुरी तरह विफल हो जाते हैं।
इस वर्ष लगभग 1,67,076 नए Startups की स्थापना हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.5% अधिक है। Startups की संख्या हर साल बढ़ रही है, लेकिन उनके विफल होने की संख्या भी बढ़ रही है। आज किसी भी व्यवसाय को शुरू करने या किसी क्षेत्र में निवेश करने से पहले हर व्यक्ति इस डर में रहता है कि व्यवसाय विफल हो जाएगा या सभी पैसे डूब जाएंगे।
Successful और Profitable Business Ideas :
लेकिन अगर मैं आपको कुछ ऐसे व्यवसाय विचार बताऊं जो आप आसानी से सफल और लाभदायक बना सकते हैं, विशेष रूप से आने वाले वर्ष 2025 में और अगर आपको कुछ सफल लोगों के केस स्टडी के साथ एक foolproof plan मिल जाए तो कैसा रहेगा? ऐसे business ideas जो कभी बंद नहीं होंगे जो हमेशा चलने वाले हैं।
ये वे व्यवसाय और Sectors हैं जहां आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं इन Sectors में कुछ अच्छी कंपनियों में निवेश कर सकते हैं। और यदि आप व्यापार जगत का हिस्सा नहीं बनना चाहते तो आप इन बढ़ते हुए सेक्टर्स में Job भी कर सकते हैं।
1. E-commerce और Delivery sector :
Amazon: इस कंपनी ने जून 2013 में भारत में अपनी शुरुआत की। और कुछ ही वर्षों में इसने हजारों करोड़ का व्यवसाय करना शुरू कर दिया। financial year 2022 में, Amazon ने केवल भारत में 21,462 करोड़ का व्यवसाय किया।
Flipkart: अक्टूबर 2007 में बैंगलोर से शुरू हुआ। और वर्तमान में इसका लगभग 50,000 करोड़ का annual turnover है।
Swiggy: 2014 में शुरू हुआ। और 2022 तक यह लगभग 80,000 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुका है।
इन्हें देखकर आप समझ सकते हैं कि किस प्रकार से यह बिजनेस इतनी तेजी से ग्रो कर रहे हैं और लगातार प्रॉफिट बना रहे हैं।
Delivery और Transportation के नए रास्ते
यदि हम Zepto, Rapido, Dunzo, Grofers, या Delhivery की बात करें तो ये सभी कंपनियां हाल ही में शुरू हुई हैं, लेकिन वे सुपरसोनिक गति से बढ़ी हैं। और अब ये हर साल हजारों करोड़ का व्यवसाय कर रही हैं। ये सभी कंपनियां उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाती हैं और इसके लिए कुछ कमीशन चार्ज करती हैं। इसलिए ये इतनी तेजी से बढ़ी हैं।
2. शिक्षा क्षेत्र में अवसर :
हर भारतीय का सपना होता है कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और वे जीवन में बहुत आगे बढ़ें। इसके लिए वे अपनी पूरी जिंदगी पैसे खर्च करते हैं। यदि आप भी शिक्षा क्षेत्र में रुचि रखते हैं या बच्चों को सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर सकते हैं तो आपको शिक्षा क्षेत्र में निवेश जरूर करना चाहिए। चलिए इन्हें कुछ उदाहरण के जरिए समझते हैं।
Udemy: 2010 में शुरू हुआ और अब यह 4 billion dollars की कंपनी बन गई है।
Byju’s: 2011 में शुरू हुआ और 2018 में यह 16.5 billion dollars की कंपनी बन गई।
Unacademy: 2015 में शुरू हुआ और 2020 तक यह 3.4 billion dollars की कंपनी बन गई।
शिक्षा क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। आप स्कूल, कॉलेज खोल सकते हैं, कोचिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं। यह क्षेत्र केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं है। यदि आप एक अच्छे वीडियो एडिटर हैं, तो आप वो भी सिखा सकते हैं। यदि आप गिटार बजाना जानते हैं, या स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग कर सकते हैं, तो आप अपने कौशल को दूसरों को सिखा सकते हैं।
3. स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश :
स्वतंत्रता के समय 1947 में भारत की जनसंख्या 39 करोड़ थी। 2022 में, यह जनसंख्या 141 करोड़ हो गई यानी 75 वर्षों में 100 करोड़ लोग बढ़े। इस बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ प्रदूषण और पानी की समस्या भी बढ़ी, और घर-घर में RO का इस्तेमाल होने लगा।
इन सभी बदलावों के कारण, हमारे जीवन में हजारों बीमारियाँ आ गईं। जिन बीमारियों का हमने कभी नाम भी नहीं सुना था, वे अब सामान्य हो गई हैं। हर परिवार में आपको मधुमेह, थायरॉइड, रक्तचाप के मरीज मिल जाएंगे। ऐसे में स्वास्थ्य क्षेत्र एक एवरग्रीन सेक्टर है जो कभी बंद नहीं हो सकता।
COVID महामारी ने लोगों को सिखाया है कि स्वास्थ्य बीमा और नीतियाँ कितनी महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। Netmeds, HealthifyMe, PharmEasy, Tata Health, Practo, Generic Aadhaar जैसे सफल स्टार्टअप्स स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रेरणा के लिए देखे जा सकते हैं।
4. Food Sector में संभावनाएं :
भारत के लोग खाने के शौकीन हैं। हर 100 किलोमीटर पर भाषा बदल जाती है और कुछ स्थानीय व्यंजन मिलते हैं। यदि हम Zomato या Swiggy की बात करें तो इन्होंने Food और परिवहन के दो तेजी से बढ़ते क्षेत्रों को मिलाकर एक मजबूत व्यवसाय खड़ा किया है।
FreshMenu, Faasos, magicpin, eazydiner और अन्य कई कंपनियाँ Food Sector में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। Food Sector में कई असीमित Business Ideas हैं। जैसे Food Vlogs, Food Channel on YouTube, Dietician और Nutritionist, Home Tiffin Service, Catering, Cooking Classes, Homemade Pet Foods, Sprout Making, Micro Green Farms, Ice Cream Parlor आदि।
बिना किसी कौशल और अनुभव के लोग व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाते हैं और बड़ी राशि निवेश करते हैं, इसलिए वे विफल हो जाते हैं। यदि आप एक सफल व्यवसायी बनना चाहते हैं, तो पहले आपको व्यवसाय के मूलभूत सिद्धांतों को सीखना चाहिए। यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे समुद्र में कूदने से पहले स्विमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास करना।
अंतिम शब्द :
बिजनेस में हमेशा से ही जोखिम रहता है लेकिन यदि आप सही दिशा में मेहनत करें और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें, तो आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मैंने ऊपर आपको कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जो आपको एक नया बिजनेस शुरू करने या इन कंपनियों में पैसे इन्वेस्ट आपके पैसों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं इन सभी बिजनेस आईडियाज की मदद से आप अपने सपनों को साकार करने के लिए एक मजबूत व्यवसाय की नींव रख सकते हैं।